Arshdeep singh in Mumbai Indians : IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा धमाका, अर्शदीप सिंह की एंट्री, हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल

SHARE:

Arshdeep singh in Mumbai Indians

Arshdeep singh in Mumbai Indians : आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव किया है। स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इस ट्रेड की आधिकारिक घोषणा की।

मुंबई इंडियंस में अर्शदीप सिंह की एंट्री

अर्शदीप के टीम से जुड़ने पर आकाश अंबानी ने कहा कि “अर्शदीप के आने से हमारी गेंदबाजी को एक नया आयाम मिलेगा। हम हमेशा ऐसी टीम बनाने की कोशिश करते हैं, जिसमें अनुभव, कौशल और जीतने की भूख का सही संतुलन हो। अर्शदीप में ये सभी खूबियां हैं। हम और मुंबई इंडियंस के प्रशंसक यानी MI पलटन, नीली और सुनहरी जर्सी में उनका स्वागत करते हैं।”

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके अर्शदीप अलग-अलग परिस्थितियों और मैच के अहम मौकों पर प्रभावी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उनके आने से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें : कौन हैं शिखर मोहन?, न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया-A टीम में शामिल, जानें 22 गज की पट्टी पर धमाल मचाने वाले इस युवा क्रिकेटर की पूरी कहानी

 

Arshdeep singh in Mumbai Indians
Arshdeep singh in Mumbai Indians

हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे

हार्दिक की विदाई पर आकाश अंबानी ने कहा कि “हार्दिक के साथ मुंबई इंडियंस की कई खास यादें जुड़ी हैं। हमने उन्हें एक क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ते, विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाते और फिर टीम की कप्तानी संभालते देखा है। टीम के लिए उनका योगदान, जोश और मैदान पर प्रतिस्पर्धा का जज्बा बेहद अहम रहा है। एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

Arshdeep singh in Mumbai Indians
Arshdeep singh in Mumbai Indians

हार्दिक ने 2015 में एक युवा क्रिकेटर के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ अपना सफर शुरू किया था। वह टीम के चार आईपीएल खिताबी अभियानों का अहम हिस्सा रहे और 2024 में कप्तान के तौर पर फ्रेंचाइजी में लौटे थे। मुंबई इंडियंस ने उनके योगदान और यादगार पलों के लिए आभार जताया है।

इस बीच मुंबई इंडियंस ने स्पष्ट किया है कि आगामी सीजन के लिए कप्तानी के विभिन्न विकल्पों पर सोच-समझकर विचार किया जाएगा। टीम के कप्तान की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

और पढ़ें