Homeबिहारमुकेश सहनी का छलका दर्द, फेसबुक लाइव आकर कहा : मेरे साथ...

मुकेश सहनी का छलका दर्द, फेसबुक लाइव आकर कहा : मेरे साथ हो रही सा’जिश, काश! मान लेता लालू जी की बात

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और मंत्री मुकेश सहनी इनदिनों बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच चर्चा का केन्द्रबिंदु बने हुए हैं। बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयां किया है और कहा है कि उनके साथ सियासी साजिश हो रही है।

मुकेश सहनी का छलका दर्द

फेसबुक लाइव में मुकेश सहनी ने कहा कि मेरा तेजी से आगे बढ़ना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। मेरी सफलता सामने वाले लोगों को हजम नहीं हो रही है लेकिन फिर हमें घबराना नहीं है। मजबूती से डंटकर सामना करना है।

नीतीश सरकार में मंत्री मुकेश सहनी भारतीय जनता पार्टी पर भड़कते हुए कहा कि ” आप ही बताइये जिन लोगों ने साल 2020 में 11 सीट और एक MLC पद का ऑफर देकर आपको साथ लिया और आपके सामने झुके। वो अब ऐसा कैसे कर सकते हैं। मैं किसी के दरवाजे पर नहीं गया था। लोगों ने हमें हमारी ताकत को देख कर बुलाया। मैं शाहरुख खान तो नहीं दिखता था कि उन्होंने सोचा होगा कि उसे बुला लेते हैं।”

मंत्री मुकेश सहनी ने हुंकार भरते हुए कहा कि साल 2019 में सिमरी बख्तियारपुर से जब हम अपने दम पर 25 हजार से अधिक वोट लाए तो उन्हें आभास हुआ कि बिहार का निषाद “सन ऑफ मल्लाह” मुकेश सहनी के साथ है। आज एक सीट के लिए इतना बवाल किया जा रहा है, ये उनकी अपनी रणनीति है। वो उस पर काम करें। हमारे पास अपने बहुत सारे काम हैं, जो हमें करना है।”

लगातार किया जा रहा है परेशान

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि जब से हम सरकार में आए हैं। पहले दिन से ही मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर उनके प्रत्याशी को एडजस्ट करने का काम किया लेकिन चुनाव के बाद उन्होंने हमारी पार्टी तोड़कर उन उम्मीदवारों को अपने में मिला लिया।

जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है कि ताकि हम गलती करें और इनको कुछ और करने का मौका मिले। मैंने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा और पार्टी की ताकत बढ़ाने की कोशिश की। लाखों लोगों ने मेरा साथ दिया लेकिन ये सफलता अब विरोधियों को हजम नहीं हो रही है।

वीआईपी नेता ने कहा कि ” एनडीए में तो हम आज नहीं हैं। लोगों ने हमें एनडीए से निकाल दिया है। अगर हम एनडीए में होते तो हमें हमारा हक मिलता। हमने हमेशा अपना धर्म निभाया लेकिन हमें आज गठबंधन में हमारा हक नहीं मिल रहा। वो हमें निकाल चुके हैं। ऐसे में अब हमें अपने ढंग से काम करना है।”

“काश! मान लेते लालू जी की बात”

इसके साथ ही मुकेश सहनी ने ये भी कहा कि MLC चुनाव में जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी को एक भी सीट नहीं दिया गया। हमने हमेशा उनके प्रति ईमानदारी रखी कभी गद्दारी नहीं की। आज मुझे अफसोस हो रहा है कि हम उस दिन लालू जी की बात मान लेते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता।

हम लोग स्वाभिमानी हैं। हमें अपने फैसले पर गर्व है। चार-चार मंत्री बनाने का ऑफर था। उप-मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर था लेकिन हमने सारे ऑफर ठुकरा कर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया।”

“नहीं हटूंगा पीछे”

इसके साथ ही बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आज बिहार NDA में मुझे परेशान किया जा रहा है। मेरे लिए ये आसान था कि पीछे हट जाता लेकिन एकबार पीछे हटे तो वे हमेशा पीछे हटाएंगे। 75 साल से निषाद समाज को लोगों ने पीछे हटाया है लिहाजा अब अंजाम जो भी हो, उसकी परवाह नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments