HomeबिहारBIHAR : मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए किया अलर्ट...

BIHAR : मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए किया अलर्ट जारी, इन जिलों में आंधी के साथ होगी बारिश

PATNA : बिहार को लेकर मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Weather Alert) जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कई जिलों में आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना जतायी है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक गोपालगंज, सीवान, वैशाली और सारण को छोड़ उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि उत्तर बिहार में आंधी के साथ बारिश हो सकता है। कई इलाके में मेघ-गर्जन की आशंका है। वहीं, कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं और दक्षिण बिहार में तेज हवा चल सकती है।

9 जिलों में औरेंज अलर्ट

मौसम को देखते हुए उत्तर बिहार के 9 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और किशनगंज में बिजली के साथ ओले भी गिर सकते है। उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों और दक्षिण-पश्चिमी बिहार को छोड़कर अन्य जिलों में भी अलर्ट रहेगा।

बताया जा रहा है कि बिहार से ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से शनिवार को उत्तरी बिहार में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी। सूबे में सबसे अधिक बारिश ठाकुरगंज में 56.2 मिलीमीटर दर्ज की गयी है। वहीं, किशनगंज में 39.8, तैयबपुर में 39, पूर्णिया में 33.4 एवं दरभंगा 28.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

शनिवार को राज्य में सर्वाधिक गर्म स्थान डिहरी रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 35.2 तो न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर बिहार में हुई बारिश का असर प्रदेश के मौसम में साफ देखने को मिल रहा है।

उत्तर बिहार में जमकर बारिश

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिस वजह से उत्तर बिहार में जमकर बारिश हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे भी प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments