Homeबिहारछात्राओं के बीच नीतीश का इमोशनल स्पीच, कहा : जबतक हूं विकास...

छात्राओं के बीच नीतीश का इमोशनल स्पीच, कहा : जबतक हूं विकास के लिए करता रहूंगा काम, आखिर ऐसा क्यों कहा..

PATNA : बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने मगध महिला कॉलेज (Magadh Mahila College) में छात्रावास का शुभारंभ करते हुए बेहद ही भावुक स्पीच दिया। नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि जबतक वे हैं, वे बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने बेहद भावुक तरीके से अपना संबोधन खत्म किया। फिलहाल नीतीश के इस भावुक बयान के कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।

नीतीश ने ऐसा क्यों कहा?

छात्राओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें केवल काम करना आता है और विकास कार्यों के सिवा वह कुछ भी नहीं जानते हैं। इस बात को पूरा करने के बाद नीतीश ने अपना संबोधन खत्म किया। विदित है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मगध महिला कॉलेज की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की।

निकाले जाने लगे हैं सियासी मायने

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में महिला उत्थान की दिशा में सरकार ने कई स्तर पर काम किए हैं। दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कम उम्र में लड़कियों की शादी होने से कई तरह की परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ता है। जब तक वे हैं, बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments