HomeबिहारBIHAR : PM मोदी का स्वागत नहीं कर पाएंगे डिप्टी सीएम तारकिशोर...

BIHAR : PM मोदी का स्वागत नहीं कर पाएंगे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, सामने आयी बड़ी वजह

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गये हैं। कुछ देर पहले ही उप-मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट आयी है, जिसमें वे संक्रमित पाए गये हैं।

डिप्टी सीएम कोरोना सं’क्रमित

दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज पटना में कार्यक्रम है, जहां वे विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में शिरकत करेंगे और बिहार विधानसभा में बने शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता भी शिरकत करेंगे लेकिन अब कोरोना संक्रमित होने के बाद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कार्यक्रम में मौजूद नहीं होंगे।

सभी नेताओं की हुई जांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर आज उन सभी नेताओं की कोरोना जांच कराई गई, जिन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होना है और इसी दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद संक्रमित पाए गए। हालांकि उनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है, बावजूद इसके तारकिशोर प्रसाद अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

गौरतलब है कि इसके पहले बिहार सरकार के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा समेत समाज कल्याण मंत्री लेसी सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments