PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां चितकोहरा बाजार में भीषण आग लगी है। इस घटना के बाद चहुंओर अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई हैं।
कई दुकानें जलकर खाक
अगलगी की इस घटना में कई दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। ये पूरा इलाका आवासीय है। साथ में यहां बहुत बड़ा मार्केट भी है। फिलहाल पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों की माने तो आग लगने के बाद 112 नंबर से कोई सहायता नहीं मिली।
लोगों के मुताबिक स्थानीय थाना ने भी कोई मदद नहीं की। स्थानीय लोगों ने लोदीपुर में फायर बिग्रेड के ऑफिस जाकर वहां से दमकल की गाड़ी लायी। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है।
