Homeबिहारबिहार में पकने लगी सियासी खिचड़ी!, सीएम नीतीश ने सोनिया गांधी से...

बिहार में पकने लगी सियासी खिचड़ी!, सीएम नीतीश ने सोनिया गांधी से की बात

PATNA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद बहुत ही तेजी से बिहार में घटनाक्रम बदल रहे हैं। सूबे में सियासी खिचड़ी एकबार फिर पकने लगी है। सूत्रों के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात हुई है।

पकने लगी सियासी खिचड़ी!

बताया जा रहा है कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू में त’नात’नी के बीच सोनिया गांधी से नीतीश कुमार के बीच फोन पर बात हुई है। सूत्रों की माने तो नीतीश और सोनिया के बीच हुई बातचीत में बिहार के सियासी परिदृश्य को लेकर चर्चा हुई है। बीजेपी की मौजूदा कार्यशैली पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। इसी बातचीत के बाद आरजेडी की तरफ से बुलाए गए प्रतिरोध मार्च में कांग्रेस के शामिल होने का रास्ता साफ हुआ है।

जेडीयू को मिलेगा हाथ का साथ!

विदित है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव की भी बातचीत कई मौकों पर हुई है और यह बिहार में बदलते हुए सियासी समीकरण का बड़ा संकेत माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को भरोसा दिया है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए उनकी पार्टी बिहार में जेडीयू के साथ खड़ी रहेगी।

गौरतलब है कि बिहार में बदलते सियासी समीकरण के बीच जेडीयू और कांग्रेस के साथ-साथ आरजेडी ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलायी है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि जल्द ही ये गठबंधन टूट सकता है और जेडीयू इसके बाद आरजेडी और कांग्रेस के साथ जा सकती है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधायकों की बैठक बुलायी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments