Homeबिहारफिर राजभवन पहुंचे नीतीश और तेजस्वी, एक ही गाड़ी में बैठ पहुंचे...

फिर राजभवन पहुंचे नीतीश और तेजस्वी, एक ही गाड़ी में बैठ पहुंचे गवर्नर हाउस

PATNA : इस वक्त एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एकबार फिर गवर्नर हाउस पहुंचे हैं, जहां वे सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं। नीतीश और तेजस्वी के साथ हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी भी मौजूद हैं।

फिर राजभवन पहुंचे नीतीश-तेजस्वी

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव 1, अणे मार्ग से एक ही कार में सवार होकर राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के पास कुल 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। दोनों ने राज्यपाल को समर्थन-पत्र सौंपा है।

विदित है कि इससे पहले नीतीश कुमार ने गवर्नर हाउस पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा था, जिसे गवर्नर फागू चौहान ने स्वीकार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments