Homeझारखण्डझारखण्ड में अगले 3 दिनों तक होगी झमाझम बारिश!, मौसम विभाग ने...

झारखण्ड में अगले 3 दिनों तक होगी झमाझम बारिश!, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अ’लर्ट, हो जाएं सा’वधान

RANCHI : झारखण्ड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने भी राजधानी रांची समेत प्रदेशभर में 20 से 22 सितंबर तक भारी बारिश का अ’लर्ट जारी कर दिया है। वहीं, 23 से 24 सितंबर को सूबे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अ’लर्ट

मौसम विभाग ने झारखण्ड के दक्षिण इलाकों के लिए 20 से 21 सितंबर तक येलो अ’लर्ट भी जारी कर दिया है। प्रदेश में भारी बारिश होने की वजह से रांची और इसके आसपास के इलाकों के डैम का वॉटर लेवल भी बढ़ गया है। रुक्का डैम, पतरातू डैम, गोंदा, धुर्वा डैम पानी से लबालब भर गये हैं। रांची के धुर्वा डैम में पानी ख’तरे के निशान तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में डैम के सभी फाटक खोलने भी पड़ सकते हैं।

भारी बारिश की ये है वजह

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर काफी कम हो गया है लिहाजा प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बे ऑफ बंगाल में लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जो ओडिशा के तट से होकर गुजरेगा और छत्तीसगढ़ होते हुए 20 सितंबर को झारखंड में प्रवेश करेगा, जिसके बाद राज्य के अलग- अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments