PATNA : बिहार में डीजीपी का पदभार संभालने के बाद राजविंदर सिंह भट्टी (RS Bhatti) अब ए’क्शन में आ गये हैं। लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने के लिए डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में अहम बैठक बुलायी है। इस मैराथन मीटिंग में आईजी और डीआईजी के साथ राज्यभर के SSP और सभी जिलों के एसपी-थानेदार और ओपी प्रभारी भी शामिल होंगे।
एक्शन में डीजीपी आरएस भट्टी
बिहार डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी (RS Bhatti) द्वारा बुलायी गयी इस मीटिंग में सूबे में का’नून-व्यवस्था और श’राबबं’दी को लेकर अहम चर्चा की जाएगी। इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस मीटिंग के जरिए डीजीपी (RS Bhatti) पुलिस का इकबाल बुलंद करेंगे और लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने पर फोकस करेंगे।
ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकार ने जनता के हित में लिया बड़ा फैसला

अब तक नहीं हुई ऐसी बैठक
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ये मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक में नये डीजीपी(RS Bhatti) के साथ सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन बुलाया गया है। इसके साथ ही एडीजी स्तर के अधिकारी भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे। इस बैठक की खास बात ये है कि राज्यभर के 1000 से अधिक थानों के प्रभारी भी डीजीपी (RS Bhatti) की इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिरकत करेंगे। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है। इन थानेदारों को अहम टिप्स दिया जाएगा।
इसके साथ ही जिला कप्तानों द्वारा सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे जहां रहें, वहीं से बैठक से जुड़ें। आज की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि अबतक बिहार में इस तरह की बैठक पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ थाना प्रभारियों की नहीं हुई थी।
आरएस भट्टी का स्पष्ट मैसेज
गौरतलब है कि डीजीपी का पदभार संभालते ही आरएस भट्टी (DGP RS Bhatti) ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वे किसी भी किस्म की ला’परवाही ब’र्दाश्त नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि आज की इस बैठक में वे सभी को साफ-साफ मैसेज देंगे कि आने वाले वक्त में उनका ए’क्शन प्लान क्या होगा और किस तरह अधिकारियों को काम करना होगा।






