INDvsNZ : मैच से पहले RRR स्टार जूनियर NTR से मिलने पहुंची टीम इंडिया, ‘नाटू-नाटू’ पर की मस्ती, देखें PHOTOS

SHARE:

JR. NTR WITH TEAM INDIA

INDVsNZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज (INDVsNZ) से पहले टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। बुधवार को हैदराबाद (Hyderabad one day) में खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) के कई स्टार्स तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार और RRR मूवी के हीरो जूनियर NTR (Junior NTR) से मिलने पहुंचे और खूब मस्ती की। इस दौरान जमकर ‘नाटू-नाटू’ (Nattu-Nattu) हुआ।

इन खिलाड़ियों ने की मुलाकात

हैदराबाद (INDVsNZ) में जूनियर NTR से मिलने पहुंचे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर समेत कई स्टार प्लेयर थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज (INDVsNZ) से पहले मिलने पहुंचे खिलाड़ियों ने जूनियर NTR के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। नीचे फोटो देख सकते हैं :

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा झ’टका, स्टार खिलाड़ी बाहर, इन्हें मिला मौका

सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी के साथ जूनियर NTR
जूनियर NTR के साथ इशान किशन

‘नाटू-नाटू’ पर की म’स्ती

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज (IND vs SL) में धमाल मचाने और क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ (INDVsNZ) वन-डे सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए हैदराबाद पहुंची है। जूनियर NTR (Junior NTR) ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स (Golden Globe Awards) में अपनी फिल्म RRR की सफलता के बाद टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर्स की मेजबानी की। गौरतलब है कि RRR को ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए ‘बेस्ट गीत’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये संयोग की बात थी कि टीम इंडिया भी हैदराबाद में है। ऐसे में क्रिकेट और टॉलीवुड के लिए इससे अच्छा कॉम्बिनेशन और क्या हो सकता है।

शुभमन गिल के साथ जूनियर NTR
युजवेंद्र चहल के साथ जूनियर NTR
धनश्री को मिला ऑटोग्राफ
JUNIOR NTR WITH TEM INDIA
जूनियर NTR के साथ टीम इंडिया के प्लेयर्स

इस मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार यादव की पत्नी और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें जूनियर NTR ने खास गिफ्ट भी दिया।

और पढ़ें