Homeझारखण्डस्कूल में संस्कार की पाठशाला, धनबाद में मनोज सिंह ने बच्चों को...

स्कूल में संस्कार की पाठशाला, धनबाद में मनोज सिंह ने बच्चों को बांटा ज्ञान, माता-पिता के चरणों में बताया स्वर्ग

Dhanbad News : धनबाद दौरे पर गए प्रदेश बीजेपी के किसान मोर्चा के सदस्य सह जमशेदपुर प्रभारी मनोज सिंह ने बच्चों अच्छे संस्कार के मायने बताए. धनबाद के नगनगर में मौज़ूद नेहरू बाल एकेडमी में वे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे, जहां जुडो -कराटे की प्रतियोगिता का समापन था.

उन्होंने नन्हें बच्चों को जिंदगी में बड़ा काम करने की और अपना नाम रौशन करने की नसीहत दी. इसके साथ ही उन्होंने संस्कार का महत्व और मायने बताया. उनका कहना था कि सुबह -सुबह अपने माता -पिता के चरण स्पर्श करके ही दिन की शुरुआत करें क्योंकि उनके चरणों में ही संसार है. इससे संस्कार आएंगे और जिंदगी में कामयाबी भी मिलेगी.

उन्होंने गुरु के महत्व को भी समझाया और कहा कि गुरु के बिना ज्ञान मुमकिन नहीं है. उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन से ही सफलता मिलती है लिहाजा गुरु को हमेशा सम्मान देना चाहिए. उनकी ही छाया में ही एक छात्र जिंदगी में अपने मुकाम गढ सकता है. इसके अलावा बच्चों को हमेशा जोश और जुनून से लबरेज रहने का मंत्र दिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments