ACB action : ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर अधिकारी, 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

SHARE:

ACB action

ACB action : एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB की टीम के हत्थे एक और भ्रष्ट अधिकारी चढ़ गया है। एसीबी की टीम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार को 70 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

ACB action : एक और भ्रष्ट अधिकारी गिरफ्तार

ये बड़ी कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो जमशेदपुर की टीम ने किया है और भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता को धर-दबोचा है। जानकारी के मुताबिक संबंधित योजना की कुल लागत 55 लाख रुपये में 29 लाख रुपये का भुगतान हो चुका था लेकिन शेष भुगतान के एवज में कार्यपालक अभियंता द्वारा 2.5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 70 हजार रुपये की डिमांड की गई थी।

ये भी पढ़ें : EOU Raid : पटना सहित 6 ठिकानों पर EOU की रेड, मचा हड़कंप, पटना में 4 और गोपालगंज के 2 ठिकानों पर एकसाथ छापा

ACB action
ACB action

पीड़ित ठेकेदार ने दर्ज कराई थी शिकायत

यह मामला पुराना उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारकोटिक्स विभाग के भवन निर्माण कार्य से जुड़ा है। रिश्वत की डिमांड से आजिज आकर ठेकेदार रितेश चिरानिया ने एंटी करप्शन ब्यूरो जमशेदपुर में कंप्लेन दर्ज करायी थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर कार्यपालक अभियंता को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : बिहार में तीन नये विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए कौन बना उच्च शिक्षा मंत्री और CM ने अपने पास रखा कौन-सा डिपार्टमेंट

ACB action
ACB action

एसीबी के इस एक्शन में इंस्पेक्टर जयराम प्रसाद, इंस्पेक्टर कल्याण बिरुली और DSP इंद्रदेव राम की भूमिका बेहद अहम रही। गिरफ्तारी के बाद अभियंता को पूछताछ के लिए एसीबी जमशेदपुर ले जाया गया है।

और पढ़ें