Paris Protests : नेपाल के बाद अब इस देश में हुआ बवाल, सड़क पर उतरी जनता, हिंसक प्रदर्शन शुरू

SHARE:

Paris Protests

Paris Protests : नेपाल के बाद अब एक और देश में जनता का आक्रोश भड़क उठा है। जी हां, सरकार की नीतियों के खिलाफ फ्रांस की जनता भी अब सड़कों पर उतर आयी है और मैक्रों की नीतियों से नाराज होकर हिंसक प्रदर्शन करने पर उतारू हो गयी है। अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पेरिस समेत कई बड़े शहरों में लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को नाम दिया गया है – “Block Everything” यानी सबकुछ रोक दो आंदोलन। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि प्रधानमंत्री फ्रांकोइस बायरो को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने सेबास्टियन लेलॉर्नू को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यह पिछले दो सालों में फ्रांस के पांचवें प्रधानमंत्री हैं।

Paris Protests
Paris Protests

हिंसक प्रदर्शनों से निपटने के लिए फ्रांस की सरकार ने लगभग 80,000 पुलिस बल तैनात किए हैं। सिर्फ पेरिस में ही 6,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं लेकिन हालात काबू में नहीं हैं। कई जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस से झड़पें हुई हैं। अब तक दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Paris Protests
Paris Protests

गौरतलब है कि फ्रांस की सियासत में बजट हमेशा टकराव का बड़ा कारण बनता है। प्रत्येक साल यह तय होता है कि सरकार किन क्षेत्रों पर खर्च बढ़ाएगी और कहां कटौती करेगी और यही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान की जड़ बन जाता है और फिर प्रदर्शन शुरू हो जाता है। साल 2025 में भी यही हुआ था। प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर ने संसद में बजट पेश किया लेकिन उस पर फि भारी विवाद खड़ा हो गया था।

Paris Protests
Paris Protests
और पढ़ें