Truck Accident : 1000 हजार फीट गहरी खाई में एक ट्रक गिरा और फिर 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक शख्स की जान बची और फिर वो दो दिनों तक लगातार पैदल चलकर आर्मी कैंप पहुंचा और फिर हादसे की जानकारी दी।
Truck Accident : 21 की मौत
ये दिल दहला देने वाली घटना अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में हुई है, जहां हजार फीट गहरे खाई में एक ट्रक गिर गया और किसी को पता भी नहीं चला। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, अबतक बचाव दल को 18 शव बरामद हो चुके हैं।

दो दिन पैदल चलकर आर्मी कैंप पहुंचा घायल
ये हादसा 8 दिसंबर का बताया जा रहा है लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आयी है, जब इस हादसे में बचा एक शख्स दो दिनों तक पैदल चलने के बाद आर्मी कैंप पहुंचा और सारी जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार की सुबह आर्मी बचाव दल की टीमें 10 घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और फिर 4 घंटे तक गहरी खाई में उतरकर खोजबीन की।

इस हादसे में जख्मी शख्स की माने तो वह बमुश्किल इस हादसे में बचा। वह काफी मुश्किल से बाहर निकला और फिर हयुलियांग-चगलगाम रोड पर पहुंचा। दो दिन तक पैदल चलकर दिसंबर की रात चिपरा GREF कैंप तक पहुंचा। यहां उसने जवानों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार सुबह आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

दुर्गम इलाके में हुआ एक्सीडेंट
बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह चगलगाम से लगभग 12 किलोमीटर आगे पहाड़ी और घने जंगल में है। यहां लोगों की आवाजाही बेहद ही कम है। आर्मी का बचाव दल रस्सी के सहारे खाई में उतरा और फिर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि ट्रक गहरे खाई में घनी झाड़ियों के बीच फंसा हुआ था और किसी को दूर से दिख भी नहीं रहा था। फिलहाल बरामद शवों को बेले रोप्स की मदद से ऊपर लाया जा रहा है।

मौके पर रेस्क्यू टीम, मेडिकल टीम, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीमें पहुंच गई हैं। इस भीषण सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी के द्वारा घोषणा की गई सहायता राशि की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अरुणाचल प्रदेश के अनजवा जिले में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

