Shravan Kumar : बिहार के एक और मंत्री पर जानलेवा हमला, कई किलोमीटर तक नाराज लोगों ने किया पीछा, बॉडीगार्ड बुरी तरह जख्मी

SHARE:

Shravan Kumar

Shravan Kumar : बिहार में एक और मंत्री पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) बाल-बाल बचे हैं। मंत्री के काफिले का कई किलोमीटर तक पीछा किया गया। इस हमले में मंत्री श्रवण कुमार का बॉडीगार्ड जख्मी हो गया है।

यह घटना नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव की है, जहां एक सड़क हादसे में मारे गये 9 लोगों के परिवारवालों से मिलने के लिए मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पहुंचे थे लेकिन नाराज ग्रामीणों ने अचानक से हमला बोल दिया, जिसके बाद किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा। फिलहाल घायल सिपाही का इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें : Prashant Kishor : ‘राहुल गांधी की नहीं है कोई औकात’, PK का अबतक का सबसे तीखा वार, कहा : नहीं लेता कोई सीरियसली

 Shravan Kumar
Shravan Kumar

भीड़ के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नाराज ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया। इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

 Shravan Kumar
Shravan Kumar

विदित है कि 23 अगस्त यानी शनिवार को हिलसा के मलामा गांव के लोग ऑटो में सवार होकर फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी थी, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे।

और पढ़ें