Bappi Lahiri Death : बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। 69 साल के बप्पी लाहिरी ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं।
अचानक तबीयत हुई खराब
बताया जाता है कि मंगलवार की रात मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी की तबीयत अचानक से खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनका हरसंभव इलाज किया लेकिन वे नाकामयाब रहे। बप्पी लाहिरी पिछले कुछ महीनों से लगातार बीमार चल रहे थे।

बीते साल उनमें कोरोना के हल्के लक्षण भी दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी हाल के दिनों में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से देश उबरा भी नहीं था कि बप्पी लाहिरी के गुजरने की खबर से प्रशंसक हैरान हैं।
