HomeबिहारBihar Beggary Prevention Campaign : भिक्षावृत्ति निवारण अभियान में बिहार का बड़ा...

Bihar Beggary Prevention Campaign : भिक्षावृत्ति निवारण अभियान में बिहार का बड़ा कदम: पटना में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण, मोबाइल ऐप से होगा सर्वेक्षण

Bihar Beggary Prevention Campaign : मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना एवं स्माइल योजना के तहत बुधवार को पटना स्थित सक्षम सभागार में राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य भिक्षावृत्ति में संलिप्त व्यक्तियों के सर्वेक्षण को प्रभावी और संवेदनशील बनाने के लिए सर्वेक्षकों को तैयार करना था।

Bihar Beggary Prevention Campaign : बिहार का बड़ा कदम

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए सर्वेक्षकों ने भाग लिया, जहां उन्हें भिक्षावृत्ति के विभिन्न रूपों, इसके कारणों और पुनर्वास प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। सर्वेक्षण का कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Darbhanga violence case : दरभंगा हिंसा मामले में अस्पताल पहुंचकर मंत्री ने जाना पीड़ितों का हाल, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Bihar Beggary Prevention Campaign
Bihar Beggary Prevention Campaign

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित रहे:

• भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों (बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन आदि) की सटीक पहचान एवं वर्गीकरण
• सर्वे के दौरान गोपनीयता, मानवीय संवेदनशीलता और नैतिक आचरण
• डेटा संग्रह, फॉर्म भरना, फोटोग्राफी और डिजिटल रिपोर्टिंग की तकनीक
• भिक्षावृत्ति के पीछे छिपे कारणों (गरीबी, नशा, पारिवारिक त्याग, मानसिक स्वास्थ्य आदि) का आकलन
• मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना तथा केंद्र की स्माइल योजना के अंतर्गत उपलब्ध पुनर्वास, कौशल विकास, आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के विकल्प
• कानूनी प्रावधान, बचाव दल गठन और तत्काल सहायता प्रक्रिया

Bihar Beggary Prevention Campaign
Bihar Beggary Prevention Campaign (AI)

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरीय प्रशासी पदाधिकारी सक्षम पिंकी कुमारी, उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, अविनाश कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, शाहनवाज़ अहमद मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments