HomeबिहारCM Nitish Angry : 'बेमतलब का मत बोलिए...बैठिए चुपचाप', विधानसभा में भड़के...

CM Nitish Angry : ‘बेमतलब का मत बोलिए…बैठिए चुपचाप’, विधानसभा में भड़के CM नीतीश, RJD विधायक भाई वीरेन्द्र को लगाई फटकार

CM Nitish Angry : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 16वां दिन है। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में खूब शब्दों के बाण चले। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र की क्लास लगा दी और कहा कि ये कोई तरीका है…बेमतलब का बात मत करिए।

CM Nitish Angry : CM नीतीश ने भाई वीरेन्द्र को लगाई फटकार

दरअसल, मंगलवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दफादार-चौकीदार पर लाठीचार्ज का मामला उठा, जिसपर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दफादार संघ के शिष्टमंडल से बात होगी लेकिन मंत्री के इतना कहने पर भी विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। फिर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने मोर्चा संभाला और कहा कि घड़ियाली आंसू मत बहाइए। अगर यह सरकार नहीं चलेगी तो फिर कौन दफादार और चौकीदार की मांग पूरा करेगा।

ये भी पढ़ें : Bihar rural roads : ग्रामीण सड़कों की अब रियल-टाइम निगरानी, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

cm nitish angry
cm nitish angry

CM नीतीश ने संभाला मोर्चा

इसके बाद भी विपक्ष का हंगामा देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोर्चा संभाला और कहा कि ये सब मत करिए। आप बहुत कम हैं…थोड़े से आप रहे गये हैं। आप बेमतलब का मत बोलिए और बैठिए चुपचाप। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भी आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा लेकिन भाई वीरेन्द्र बोलते रहे।

CM NITISH ANGRY
CM NITISH ANGRY

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बार आपलोगों को भी रखे। आपलोग गड़बड़ कर देते थे तो हो गया कि अब कोई बात नहीं। आपकी सरकार ने कभी कोई काम किया है? आप जानते हैं कि क्या बिहार कितना आगे बढ़ रहा है। आप जब सरकार में थे तो शाम के वक्त कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। बिना मतलब के आपलोग इतना मत करिए। मुख्यमंत्री के इतना कहने के बाद भी विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करते रहे और खूब हंगामा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments