Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : बिहार में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग, टूट गये सारे रिकॉर्ड, 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में लॉक

SHARE:

Bihar 2nd Phase voting

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है। फर्स्ट फेज में हुई जोरदार वोटिंग से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गये हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक अबतक 64.46 फीसदी मतदान हुआ है।

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : हुई बंपर वोटिंग

पहले चरण की वोटिंग के बाद चुनाव आयोग ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस किया और बताया कि पहले चरण में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ है। अभी तक 64.46% मतदान हुआ है। आजाद भारत के इतिहास में बिहार की जनता ने इस चुनाव के पहले फेज में सबसे ज्यादा वोटिंग की है।

ये भी पढ़ें : खेसारी लाल यादव के बंगले पर चलेगा बुलडोजर!, भावुक हुए भोजपुरी स्टार, कहा : खून-पसीने की कमाई से बनाया सपनों का घर

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विनोद गुंजयाल ने कहा कि वोटिंग खत्म होने तक 143 शिकायतें मिलीं थीं। सभी का समाधान समय पर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि “आज संपन्न हुए पहले चरण के मतदान में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting
और पढ़ें