Bihar Land Problem Solution : भूमि विवादों का तुरंत होगा समाधान, राज्य सरकार गंभीर, इस दिन बुलाई बड़ी बैठक

SHARE:

Bihar Land Problem Solution

Bihar Land Problem Solution : बिहार में आम लोगों की भूमि समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री सह भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 18 दिसंबर को संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना के ज्ञानभवन में बुलाई गई है।

Bihar Land Problem Solution : भूमि विवादों का होगा समाधान

विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग राज्य के आम लोगों की भूमि से संबंधित समस्याओं का निदान करने के लिए सक्रिय हो गया है। उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार इसकी समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं।

Bihar Land Problem Solution
Bihar Land Problem Solution

ये भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतजार, बिहार में डीएल टेस्ट पास करने के 24 घंटे में ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

उन्होंने 18 दिसंबर को पटना के ज्ञानभवन में राज्य के सभी अपर जिलाधिकारी, सभी डीसीएलआर और सभी अंचल अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें भूमि से जुड़ी समस्याओं के निदान पर चर्चा करने के साथ ही उसके त्वरित समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिया जाएगा ताकि आमलोगों की भूमि से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

Bihar Land Problem Solution
Bihar Land Problem Solution
और पढ़ें