Homeबिहारबिहार में अभी रहेगा ठंड का असर, इस कारण से महसूस होगी...

बिहार में अभी रहेगा ठंड का असर, इस कारण से महसूस होगी कनकनी, बारिश को लेकर जानिए अपडेट

PATNA : बिहार में अब भी ठंड का असर रहेगा। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा का असर अगले एक सप्ताह तक बना रहेगा। इसके प्रभाव से सुबह और शाम ठंड का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने और पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड का असर अभी बना रहेगा। इसके बाद तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के वक्त अगले दो दिनों तक हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

ये शहर रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। 10 डिग्री सेल्सियस के साथ गया और जीरादेई सूबे का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सूबे में औसत न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है जबकि अधिकतम तापमान नीचे गिरा है। जनवरी में औसत न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम में गिरावट आई है। इस कारण न्यूनतम तापमान बढऩे के बावजूद लोगों को फरवरी में ठंड का असर महसूस हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments