Homeबिहारसावधान! बिहार में बढ़ने लगा कोरोना, 15 दिन में बदल सकते हैं...

सावधान! बिहार में बढ़ने लगा कोरोना, 15 दिन में बदल सकते हैं हालात, हो जाएं सतर्क

PATNA : देश में एकबार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। इसी क्रम में बिहार में बीते 10 दिनों में कोरोना के 25 नये मामले सामने आए हैं, जिसके बाद लोगों को एकबार फिर कोरोना का डर सताने लगा है।

बढ़ने लगे कोरोना का मामले

आंकड़ों के मुताबिक बीते 10 दिनों में कोरोना के 25 नये मामले सामने आने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हो गई है। गौरतलब है कि 12 अप्रैल को प्रदेश में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया लेकिन अब आंकड़ें बढ़ रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक मई में कोरोना की रफ्तार बढ़ जाएगी। इसके पीछे तर्क पहली, दूसरी और तीसरी लहर का ट्रेंड है। माइक्रो वायरोलॉजी विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि अब तक का ट्रेंड यही रहा है, अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में देरी से संक्रमण बढ़ता है लेकिन बहुत जल्दी बेकाबू हो जाता है। झारखंड में कोरोना से दो की मौत के बाद अब कोरोना डराने लगा है।

कोरोना को लेकर अ’लर्ट

फिलहाल बिहार में कोरोना के एक्टिव मामले 16 हैं। प्रदेश में 12 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। प्रत्येक दिन 4 से 5 मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में 22 अप्रैल को कुल 96 हजार 549 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें 4 नए मामले आए हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूसरी और तीसरी लहर में ऐसे ही हुआ था। जब देश में कोरोना का मामला बढ़ रहा था तो बिहार में दो-चार मामले आ रहे थे लेकिन अचानक से संक्रमण की रफ्तार बढ़ी। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है, चौथी लहर को लेकर भी वैसे ही हालात बन रहे हैं।

इस संबंध में IGIMS के विशेषज्ञ का कहना है कि 15 दिनों में कोरोना का मामला बढ़ जाता है। जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मामला तेजी से बढ़ा रहा है, बिहार का कनेक्शन उन सभी राज्यों से है,जहां कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments