Homeबिहारबिहार के इन 20 जिलों में लू का अ'लर्ट, मौसम विभाग की...

बिहार के इन 20 जिलों में लू का अ’लर्ट, मौसम विभाग की चे’तावनी, हो जाएं सा’वधान!

PATNA : बिहार में भीषण गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने अ’लर्ट (Heat wave alerrt in Bihar) जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में अगले दो दिन तक लगातार गर्म हवाएं चलेंगी लिहाजा येलो अ’लर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बिहार के दक्षिणी भाग में आ रही पछुआ हवा का प्रसार लगातार बढ़ रहा है लिहाजा इसके प्रभाव से शनिवार और रविवार को 20 जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

बक्सर समेत इन जिलों में अ’लर्ट

मौसम विभाग की माने तो बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर में लू की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 अप्रैल तक दक्षिण बिहार के जिलों में लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दूसरी ओर उत्तर बिहार में पारा सामान्य से एक दो डिग्री ऊपर रहेगा। विदित है कि अबतक प्रदेश के 8 जिले लू की चपेट में थे लेकिन गर्म पछुआ हवा की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा।

सबसे गर्म रहा बक्सर

वहीं, शुक्रवार को पूरे बिहार में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। बक्सर पूरी तरह हीट वेव की चपेट में रहा, जबकि गया में भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहने से यहां लू की स्थिति रही। शेखपुरा, औरंगाबाद में भी शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments