Homeबिहारबिहार में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट,...

बिहार में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश!

पटना : बिहार को लेकर मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेशवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पर्वतीय राज्यों से आ रही पछुआ हवा से पटना सहित सूबे के अधिकतर जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 10 फरवरी को पटना, गया, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

विदित है कि पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की. पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि एवं न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments