Homeक्राइमBus Accident : पूर्णिया जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा...

Bus Accident : पूर्णिया जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा कोहराम, चालक और खलासी फरार

Bus Accident : बिहार में शीतलहर का व्यापक प्रभाव रेल और सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनें जहां विलंब से चल रही हैं, वहीं कई गाड़ियां हादसे का शिकार हो रही है। कुछ ऐसी ही घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर देखने को मिला, जहां सहरसा से पूर्णिया जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई।

Bus Accident : पूर्णिया जा रही बस पलटी

ये हादसा सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर बैद्यनाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से हुआ। यात्रियों की माने तो उसवक्त इतना घना कोहरा था कि कुछ मीटर की दूरी भी देख पाना काफी मुश्किल था। इसी दौरान बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पूर्णिया जा रही बस हादसे का शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें : RJD ko Jhatka : लालू प्रसाद को लगा तगड़ा झटका, आरजेडी के इस कद्दावर नेता ने पार्टी को बोला बाय-बाय, दिया इस्तीफा

Bus Accident
Bus Accident

15 से अधिक यात्री जख्मी

इस हादसे में बस में सवार करीब 15 से अधिक लोग जख्मी हो गये। इनमें एक मुसाफिर की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। इस संबंध में बैद्यनाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह 5 बजे की ये घटना है। जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली, वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बस चालक और खलासी फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Bus Accident
Bus Accident
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments