HomeबिहारBihar minority school : बिहार के दो अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन...

Bihar minority school : बिहार के दो अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जान लें अंतिम तारीख़, जल्द करें आवेदन

Bihar minority school : बिहार के दो अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किशनगंज और दरभंगा स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्ग 9 एवं 11 (कला एवं विज्ञान संकाय) में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर रखी गई है। इन आवासीय विद्यालयों में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र पढ़ सकते हैं।

Bihar minority school : दो अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

कक्षा-9 में नामांकन के लिए आयु 16 वर्ष तथा कक्षा 11 के लिए 18 वर्ष तय की गई है। विद्यालय में नामांकन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेधा सूची के आधार पर होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम परिवारिक वार्षिक आय छह लाख रुपये होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : School closed : शीतलहर की वजह से पटना के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, जानिए कब से कब तक

Bihar minority school
Bihar minority school

इसके तहत विभागीय बेवसाइट www.minoritywelfare.bih.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद छात्र/छात्राओं के स्तर से भरे गए आवेदन फॉर्म को वेबसाइट से डाउनलोड कर उसकी छायाप्रति संबंधित जिला के जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। परीक्षा का प्रवेश-पत्र विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Bihar minority school
Bihar minority school

आवेदन करते समय संबंधित अभ्यर्थियों को अंचलाधिकारी के स्तर से निर्गत जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रति, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर एवं उम्र सीमा संबंधी प्रमाण-पत्र को निर्धारित स्थान पर अपलोड करना आवश्यक होगा। विभाग के अनुसार इन अल्पसंख्यक स्कूलों में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण छात्रों और 50 फीसदी सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रहती हैं।

Bihar minority school
Bihar minority school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments