HomeकरियरBihar oil mill Subsidy : तेल मिल लगाने का सुनहरा मौका, बिहार...

Bihar oil mill Subsidy : तेल मिल लगाने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार दे रही 33% का अनुदान, यहां करें अप्लाई, जानिए कब है अंतिम तारीख

Bihar oil mill Subsidy : बिहार सरकार का कृषि विभाग राज्य में तेलहन प्रसंस्करण एवं तेल निष्कर्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग तेल मिल स्थापना के लिए आकर्षक योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत तेल मिल की स्थापना पर विभाग की ओर से 33 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।

कृषि विभाग की वेबसाइट पर करें आवेदन

https://dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार की इस पहल से राज्य में तेलहन प्रसंस्करण के साथ-साथ इसके उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। कृषक और युवा इस योजना का लाभ उठा कर खुद को बेहतर स्वरोजगार से जोड़ सकते हैं। वैसे युवा जो उद्यमी बनना चाहते हैं उनके लिए यह योजना अपने सपने को साकार करने का अवसर लेकर आई है।

ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर, तीन नये विभागों के गठन को मंजूरी, लिए गये कई और बड़े फैसले

Bihar oil mill Subsidy
Bihar oil mill Subsidy

विभाग की ओर से दिए जा रहे सहायता अनुदान के रूप में 10 टन की क्षमता वाली तेल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए प्रति इकाई अधिकतम 9 लाख 90 हजार रुपये या प्रोजेक्ट लागत का 33% अनुदान मिलेगा। वहीं, भूमि की खरीद या भवन/शेड के निर्माण के लिए सहायता नहीं दी जाएगी। सब्सिडी की गणना के लिए परियोजना लागत की गणना से इन लागतों को बाहर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें : 8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, सरकार ने कही ऐसी बात कि केन्द्रीय कर्मियों की बढ़ी बेचैनी

Bihar oil mill Subsidy
Bihar oil mill Subsidy

जाने कौन ले सकते हैं इसका लाभ

किसान, सरकारी या निजी उद्योग, कृषक उत्पादक समूह (एफपीओ) सहित तिलहन प्रसंस्करण में शामिल पंजीकृत स्टार्ट-अप एवं सहकारी समितियां इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर से शुरू है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। आवेदन के लिए आवेदक को तेल प्रसंस्करण की आधारभूत जानकारी के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें : Gautam Adani : धनबाद में बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, गौतम अदाणी का बड़ा एलान, कहा : झारखण्ड में बड़ा अवसर

Bihar oil mill Subsidy
Bihar oil mill Subsidy
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments