8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केन्द्रीय कर्मियों को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, इसके लागू होने को लेकर केन्द्र सरकार ने संसद में जो कहा है, उससे उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। इस संबंध में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में लिखित में जवाब दिया है।
8th Pay Commission Update : लग सकता है झटका

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में पूछे गये 8वें वेतन आयोग के सवाल का लिखित में जवाब दिया है, जिसमें कहा गया है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा या नहीं, ये फिलहाल तय नहीं है। मंत्री महोदय का ये जवाब सुनकर आस लगाए 50 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को झटका लगा है।

50 लाख से अधिक कर्मी करते हैं काम
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से कर्मियों के बीच ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। हालांकि, सरकार ने इसपर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। संसद में चर्चा के दौरान मंत्री ने जानकारी दी कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 50.14 लाख है और पेंशनर्स की संख्या 69 लाख है। 8वां वेतन आयोग लागू होने पर इन सभी को लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए जरूरी फंड पर वक्त के साथ फैसला लिया जाएगा।
