HomeबिहारBIHAR WEATHER : पूरे बिहार में व'ज्रपा'त के साथ बारिश के आसार,...

BIHAR WEATHER : पूरे बिहार में व’ज्रपा’त के साथ बारिश के आसार, इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश

PATNA : बिहार के लिए मौसम विभाग ने अ’लर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में व’ज्रपा’त के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है लिहाजा सभी जिलों में ठ’नका का अ’लर्ट जारी कर दिया गया है। सूबे के सभी जिलों में व’ज्रपा’त को लेकर “येलो अ’लर्ट” है।

इन जिलों के लिए अ’लर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक गया-नवादा समेत 4 जिलों में भारी बारिश की चे’तावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी बिहार और सीमांचल-कोसी क्षेत्र में भी बुधवार को झमाझम बारिश हो सकती है। पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम ख’राब होने पर कई जगहों पर ठ’नका गिर सकता है। ऐसें में लोगों को सा’वधानी बरतते हुए पक्के मकानों की शरण लेनी चाहिए। साथ ही पेड़ या खंभे के नीचे शरण लेने से भी बचें।

वहीं, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में भारी बारिश की चे’तावनी है। इसके अलावा पूरे राज्य में बारिश होने की पूरी संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है। पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

24 घंटे में मॉनसून की विदाई

गौरतलब है कि बुधवार के बाद बिहार से मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में बारिश संबंधी गतिविधियां कम हो जाएंगी। 15 अक्टूबर से पहले राज्य से मॉनसून विदा हो जाएगा। इसके बाद हवाओं में ठंडक आएगी और रात का तापमान तेजी से गिरेगा। मॉनसून के जाने के बाद ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments