HomeबिहारBihar Weather : बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घटेगा और पारा,...

Bihar Weather : बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घटेगा और पारा, इन जिलों में बढ़ी ठंड

PATNA (Bihar Weather update) : बिहार में ठंड अब असर दिखाने लगी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं से सूबे का तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड में काफी इजाफा हो सकता है।

इन जिलों में बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी जिलों में पछुआ का प्रवाह जारी है लिहाजा मौसम शुष्क बना हुआ है। भागलपुर, कटिहार, सीतामढ़ी और बेगूसराय समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सीवान, सीतामढ़ी, सुपौल, बेगूसराय, सहरसा, शेखपुरा, भागलपुर, बांका, कटिहार, जमुई और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अगले 4 दिनों में घटेगा और पारा

हालांकि इस बीच राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और अररिया जिले के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवा से ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। गया लगातार बिहार का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments