Bulldozer action : ‘बिना कोर्ट के आदेश के नहीं चलेगा बुलडोजर’, चिराग के सांसद की दो टूक, कहा : बिहार में योगी मॉडल लाने की तैयारी नहीं

SHARE:

Bulldozer action

Bulldozer action : नालंदा के रहुई प्रखंड के शिवनंदन नगर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर हुए बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। जमुई सांसद अरुण भारती के साथ-साथ गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Bulldozer action : नहीं चलेगा बुलडोजर

इस दौरान बुलडोजर कार्रवाई पर लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव द्वारा की गई आलोचना पर जवाब देते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा है कि बिना कोर्ट के आदेश के कहीं भी बुलडोजर नहीं चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में योगी मॉडल लाने की तैयारी नहीं चल रही है। विपक्ष विधानसभा चुनाव में हार की हताशा में जनता के बीच भ्रम फैला रहा है।

Bulldozer action
Bulldozer action

‘भ्रम फैला रहा विपक्ष’

इसके साथ ही जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि ये बार-बार मीडिया में नैरेटिव बनाया जा रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने ये कह दिया है कि बगैर कोर्ट के आदेश के कहीं भी बुलडोजर नहीं चलेगा लिहाजा अफवाहों पर ध्यान न दें। चुनाव में विपक्ष की करारी हार हुई है लिहाजा जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बिहार में इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इस दिन होगी शुरुआत, छह जिलों के लिए अलर्ट जारी

Bulldozer action
Bulldozer action

वहीं, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा कि इस संबंध में परिवार वालों से जानकारी ली है। परिवार वालों को राहत मिलेगी।

और पढ़ें