BJP Neta Per Hamla : बिहार में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, मची सनसनी

SHARE:

BJP Neta Per Hamla

BJP Neta Per Hamla : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर तांडव मचाया है और बीजेपी नेता को दिनदहाड़े गोली मार दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।

BJP Neta Per Hamla : बीजेपी नेता पर हमला

ये घटना खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के लाभ गांव में हुआ है, जहां शुक्रवार को बीजेपी नेता पर फायरिंग हुई है और जानलेवा हमला किया गया है। बीजेपी नेता की पहचान दिलीप कुमार के तौर पर हुई है। दिलीप कुमार की पत्नी की माने तो उन्हें कॉल आया था कि उन्हें गोली लगी है। इस खबर के मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : Bihar : बिहार में 1600 अपराधियों की हिटलिस्ट तैयार, मनचले भी हो जाएं सावधान, यहां चला बुलडोजर

BJP Neta Per Hamla
BJP Neta Per Hamla

सीने के पास लगी गोली

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता दिलीप कुमार किसी काम से घर से बाहर गये थे, तभी बिशनपुर मोड़ के पास त्रिभुवन टोला पुलिया पर उनपर फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली उनके सीने के पास लगी है। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए अन्य जगह रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

BJP Neta Per Hamla
BJP Neta Per Hamla

इलाके में दहशत

वहीं, इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। साथ ही स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। सभी इस घटना को लेकर रोष प्रकट कर रहे हैं। वहीं, मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

और पढ़ें