HomeकरियरBSEB 12th Compartmental Exam 2022 : बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा की...

BSEB 12th Compartmental Exam 2022 : बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन शुरू होगा एग्जाम

Bihar Board 12th compartmental Exam 2022 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2022 के लिए तारीख का एलान कर दिया है। इस एग्जाम को लेकर अब डेट शीट जारी कर दी गई है। ये परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होकर 4 मई 2022 तक चलेगी।

यहां देख सकेंगे डेटशीट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा (Bihar Board Exam 2022) में शामिल होने वाले छात्र डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

विदित है कि बिहार बोर्ड का ये एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की जानी हैं।

15 मिनट का मिलेगा ‘कूल ऑफ अवधि’

गौरतलब है कि इस वर्ष स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं के लिए 15 मिनट की ‘कूल ऑफ अवधि’ दी जा रही है। 15 मिनट के इस टाइम का उपयोग छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ने, सोचने और अपने उत्तरों की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं। छात्रों को इन 15 मिनट में चर्चा करने या उत्तर लिखने की अनुमति नहीं है।

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

वहीं, बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रशन की प्रक्रिया बंद हो चुकी है। अप्रैल के अंत तक बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जानकारी बोर्ड ने पहले ही दे दी है।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया गया था। इस परीक्षा में असफल होने वाले परीक्षार्थी, जिन्होंने कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे इस परीक्षा में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड (compartmental Exam 2022 Admit Card) जल्द ही जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments