HomeमनोरंजनRanveer Singh : बुरी तरह फंसे एक्टर रणवीर सिंह, हाईकोर्ट ने लगाई...

Ranveer Singh : बुरी तरह फंसे एक्टर रणवीर सिंह, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा : ‘कानून से ऊपर नहीं होता सुपरस्टार’

Ranveer Singh : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट ने फटकार लगायी है और कहा है कि कोई भी सुपरस्टार कानून से ऊपर नहीं है। दरअसल, रणवीर सिंह कंतारा फिल्म पर कमेंट और मिमिक्री को लेकर बुरी तरह से फंस गये हैं।

Ranveer Singh : बुरी तरह फंसे एक्टर रणवीर सिंह

कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन पर रणवीर सिंह के कमेंट के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें लापरवाह बताया है और कहा है कि आप रणवीर सिंह हो या कोई और। आप बिल्कुल भी ढीले-ढाले नहीं हो सकते। आप एक एक्टर हैं और आपकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आपका इतने सारे लोगों पर असर है। आपको जिम्मेदार होना होगा।

ये भी पढ़ें : Akshara Singh ka Dhamaka : अक्षरा सिंह और फुकरे फेम वरुण शर्मा का होली धमाका, रिलीज होते ही मचा दी धूम, देखें video

Ranveer Singh
Ranveer Singh

दरअसल, बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ एक्सर रणवीर सिंह ने ‘कंतारा’ फिल्म के ‘दैव’ वाले सीन की नकल उतारी थी और देवी को ‘भूत’ कहकर मजाक उड़ाया था। इससे हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Ranveer Singh
Ranveer Singh

रणवीर सिंह की याचिका पर जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान हाईकोर्ट में रणवीर सिंह की तरफ से सीनियर एडवोकेट साजन पूवैया पेश हुए। उनकी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने रणवीर सिंह को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि आप रणवीर सिंह हों या कोई और, आप लापरवाह बिल्कुल नहीं हो सकते। आप किसी देवी-देवता को भूत नहीं कह सकते। बोलने से पहले आपको रिसर्च करना चाहिए था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments