ChatGPT GO : OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए एक जबरदस्त तोहफ़ा दिया है – ChatGPT GO। अब सिर्फ 399 रुपये महीना देकर आप GPT-5 की तेज रफ्तार और धांसू फीचर्स का मजा ले सकते हैं। OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT GO लॉन्च कर दिया है। इस प्लान को खासतौर पर भारत में किफायती एआई एक्सपीरियंस देने के लिए पेश किया गया है। ChatGPT GO पूरी तरह GPT-5 पर आधारित है और फ्री प्लान की तुलना में इसमें 10 गुना ज्यादा मैसेज लिमिट मिलती है।
ChatGPT GO : AI की दुनिया में बड़ा धमाका
इसके अलावा, इसमें पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स के लिए दोगुनी मेमोरी भी दी गई है। खास बात यह है कि इसे आप आसानी से भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति महीना (GST सहित) रखी गई है और इसका पेमेंट आप सीधे UPI से कर सकते हैं।

वहीं, प्रोफेशनल और बिजनेस यूजर्स के लिए कंपनी ने 1,999 रुपये वाला ChatGPT Plus और 19,900 रुपये का प्रोफेशनल प्लान भी पेश किया है।गौरतलब है कि भारत अब अमेरिका के बाद ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। यही वजह है कि OpenAI ने यहां के लिए तेज, सस्ता और लोकल-फ्रेंडली लॉन्च किया है।
ये भी पढ़ें : एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान, इस ऑलराउंडर की हुई वापसी, इस धुरंधर बल्लेबाज की फिर हुई अनदेखी

