HomeबिहारChirag Paswan ka Dawa : 'आरजेडी में होगी बड़ी टूट', चिराग पासवान...

Chirag Paswan ka Dawa : ‘आरजेडी में होगी बड़ी टूट’, चिराग पासवान का बड़ा दावा, कहा : संपर्क में हैं कई विधायक, राजद की बढ़ी बेचैनी

Chirag Paswan ka Dawa : बिहार में राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी में बड़ी टूट का दावा कर सियासी माहौल को विस्फोटक बना दिया है।

‘आरजेडी में होगी बड़ी टूट’ : चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनता दल टूटने वाला है और कई विधायक उनके संपर्क में हैं। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस दावे के बाद आरजेडी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें : ‘बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली’, CM नीतीश का एलान, कहा : 5 नये एक्सप्रेस-वे का भी होगा निर्माण, 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार

Chirag Paswan ka Dawa
Chirag Paswan ka Dawa (PHOTO – GOOGLE)

‘कांग्रेस में भी असंतुष्टों की फौज’

चिराग पासवान ने तो ये भी दावा किया है कि सिर्फ आरजेडी के ही विधायक नहीं बल्कि कांग्रेस में भी काफी लोग असंतुष्ट हैं। इसके साथ ही चिराग पासवान ने ये भी कहा कि राज्यसभा इलेक्शन के दौरान ये स्पष्टतौर पर दिखा कि काफी लोग असंतुष्ट हैं लिहाजा विरोधी दल के कई विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचे।

Chirag Paswan ka Dawa
Chirag Paswan ka Dawa (PHOTO CREDIT : GOOGLE)

चिराग पासवान ने ये भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाना आत्ममंथन से बचने का तरीका है। अगर उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा होता तो वे वोटिंग करने जरूर आते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments