Homeराष्ट्रीयचिराग को खाली करना पड़ा पिता रामविलास पासवान का बंगला, अब इस...

चिराग को खाली करना पड़ा पिता रामविलास पासवान का बंगला, अब इस केन्द्रीय मंत्री को अलॉट

NEW DELHI : लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास के नि’धन के बाद अब उनके बेटे चिराग पासवान को 12, जनपथ का बंगला खाली करना पड़ रहा है। । ये बंगला लंबे वक्त तक रामविलास पासवान को आवंटित था।

चिराग की दिली ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

चिराग पासवान की दिली ख्वाहिश थी कि उनके पिता रामविलास पासवान के लिए लंबे वक्त तक आवंटित रहा बंगला उन्हीं के जिम्मे रहने दिया जाए। चिराग ने 12, जनपथ के इस बंगले को राम विलास पासवान का स्‍मारक बनाने की मांग की थी। वे अपनी मां रीना पासवान के साथ यहां रह रहे थे और अपनी पार्टी की गतिविधियां चला रहे थे। अब उन्‍हें यह बंगला खाली करना पड़ रहा है।

रेल मंत्री को आवंटित है ये बंगला

मिल रही जानकारी के मुताबिक ये बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित हो चुका है। केन्द्र सरकार ने इस बंगले को खाली करने के लिए करीब सालभर पहले ही चिराग पासवान को नोटिस दिया था लेकिन चिराग पासवान ने कई तर्क देकर बंगला अपने पास ही रखने की मांग की थी। इस बीच बंगले में उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान की प्रतिमा भी लगवाई थी।

हालांकि केन्द्र सरकार उनके तर्क पर सहमत नहीं हुई थी और बंगला खाली करने का फिर से नोटिस दिया था। अब चिराग पासवान ने बंगला खाली करना शुरू कर दिया है। बंगले से सामान धीरे-धीरे हटाए जाने लगे हैं। कई ट्रकों में सामान भरकर वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

विदित है कि रामविलास पासवान तीन दशक से अधिक लंबे वक्त तक इस बंगले में रहे। वे कई सरकारों में शामिल रहे लिहाजा वे लंबे अंतराल तक इस बंगले में बने रहे। वे कांग्रेस, भाजपा और तीसरे मोर्चे की सरकार में भी मंत्री पद पर काबिज रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments