HomeबिहारCM Nitish in Action : राज्यसभा वोटिंग के बीच एक्शन में CM...

CM Nitish in Action : राज्यसभा वोटिंग के बीच एक्शन में CM नीतीश, पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

CM Nitish in Action : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय के विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के पांचवें तले पर मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय के सभी तल का भी मुआयना किया।

CM Nitish in Action : एक्शन में सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री ने पटना के कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनायी जानेवाली सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस सड़क के बन जाने से छठ व्रतियों को पूजा में सहूलियत होगी। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी। साथ ही कलेक्टेरियट घाट की भव्यता और बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें : Rajyasabha Election in Bihar : बिहार में हो गया क्या बड़ा खेला? राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले तेजस्वी से मिले NDA के ये दो विधायक

CM Nitish in Action
CM Nitish in Action

मुख्यमंत्री ने समाहरणालय परिसर में बनने वाले वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डबल डेकर पुल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बाकी बचे हुए कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से समन्वय स्थापित कर इसको जल्द से जल्द पूरा करें। इन कार्यों के पूर्ण होने से मेट्रो से कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी।

CM Nitish in Action
CM Nitish in Action

विदित है कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री द्वारा निश्चय यात्रा के दौरान पुराने पटना समाहरणालय परिसर के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के बाद जीर्ण-शीर्ण भवनों का निरीक्षण किया गया था। इन भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा इसी परिसर में पुराने भवनों को तोड़कर नये समाहरणालय भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया था। पटना समाहरणालय के नये भवन का निर्माण गंगा नदी के किनारे अवस्थित समाहरणालय के पुराने परिसर में ही जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोड़कर 632 एकड़ भूखंड पर किया गया है।

CM Nitish in Action
CM Nitish in Action

इस नये भवन मे कुल निर्मित क्षेत्रफल 28388 वर्गमीटर है, जो पुराने समाहरणालय की तुलना में काफी ज्यादा है। नए समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी के कार्यालय के साथ-साथ जिला परिषद कार्यालय-सह-जिला विकास भवन तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर के कार्यालय भवन का भी निर्माण किया गया है। पटना समाहरणालय के नये भवन के निर्माण में पर्यावरण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।

CM Nitish in Action
CM Nitish in Action

पटना समाहरणालय के नये भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। इसमें जल ट्रीटमेंट प्लांट तथा सिवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। साथ ही 40 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापित किया गया है। परिसर में 204 चार पहिया वाहनों के लिए खुली पार्किंग तथा बेसमेंट में 240 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। परिसर में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुराने समाहरणालय के मुख्य भवन के स्तंभों को परिसर के एक ओर सुरक्षित प्रदर्शित किया गया है, जो पुराने समाहरणालय भवन के हेरिटेज को दिखाता है।

CM Nitish in Action
CM Nitish in Action

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

CM Nitish in Action
CM Nitish in Action
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments