HomeबिहारCM Nitish ko jhatka : CM नीतीश को लगा बड़ा झटका, चुनाव...

CM Nitish ko jhatka : CM नीतीश को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले इस कद्दावर नेता ने JDU को कहा बाय-बाय

CM Nitish ko jhatka : बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पाला बदलने का खेल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका (CM Nitish ko jhatka) लगा है। तीन बार विधायक रहीं नेता ने जेडीयू को बाय-बाय बोल दिया है।

दरअसल, पूर्वी चंपारण में जेडीयू को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। यहां की गोविंदगंज सीट से तीन मर्तबा विधायक रहीं मीना द्विवेदी ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को त्याग-पत्र भेजा है। आपको बता दें कि वे बाहुबली देवेन्द्र नाथ दुबे की भाभी लगती हैं।

CM Nitish ko jhatka
CM Nitish ko jhatka

प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में मीना द्विवेदी ने कहा है कि मुझे और मेरे समर्थकों को पार्टी की तरफ से ऊर्जा नहीं मिल रही थी लिहाजा आम जनमानस के लिए कोई काम नहीं कर पा रहे थे। उनका परिवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी के जमाने से ही जुड़ा रहा। समता पार्टी के गठन के वक्त 7 विधायक चुनाव जीते थे, तब मेरे देवर देवेन्द्रनाथ दुबे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आस्था रखते हुए पार्टी में सक्रिय रहे। उन्होंने दो विधानसभा चुनावों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनका और उनके समर्थकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें : Bihar Politics : ‘लालू और तेजस्वी कर रहे ऐतिहासिक गलती’, JDU के कद्दावर नेता के बयान के बाद मची सियासी सनसनी

CM Nitish ko jhatka
CM Nitish ko jhatka

गौरतलब है कि पूर्वी चंपारण की गोविंदगंज विधानसभा सीट पर मीना द्विवेदी की फैमिली का दबदबा रहा है। उनके देवर देवेन्द्र नाथ दुबे साल 1995 में जेल में रहते हुए चुनाव लड़े और जीत गये। साल 1998 में जब वे जेल बाहर आए तो गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उपचुनाव में उनके भाई भूपेन्द्र नाथ दुबे जीते और विधायक बने। फिलहाल सियासी गलियारे में ये कयास लगाया जा रहा है कि मीना द्विवेदी जनसुराज का दामन थाम सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments