Delhi LalQila Car blast Update : दिल्ली के लालकिला के पास हुए जोरदार ब्लास्ट की जांच में रोजाना कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं लेकिन इस बीच एक ऐसा खुलासा हुआ है कि सभी के होश फाख्ता हो गये हैं। जी हां, ताजा खुलासा ये हुआ है कि लालकिला के पास विस्फोट हुए कार को ड्राइव करने वाले डॉ. उमर नबी के मंसूबे कुछ और थे।
Delhi LalQila Car blast Update : सनसनीखेज खुलासा
नये खुलासे में ये बात सामने आ रही है कि कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला 28 वर्षीय डॉ. उमर मोहम्मद 6 दिसंबर को यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर एक बड़े हमले की योजना बना रहा था ताकि बड़ी तबाही को अंजाम दिया जा सके। उसी दिन जब 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई थी।

देशभर में दहशत फैलाने की थी योजना
माना जा रहा है कि आतंकी इस तारीख को चुनकर धार्मिक तनाव भड़काने और देशभर में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे लेकिन पूरे नेटवर्क के भंडाफोड़ की वजह से लाल किला हमला जल्दबाजी में 10 नवंबर को अंजाम दे दिया गया।

करीबी साथियों को बताया था प्लान
सूत्रों के मुताबिक फरीदाबाद में पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ के बाद ये बातें सामने आ रही हैं। जांच में ये बातें भी सामने आ रही हैं कि उमर इस मॉड्यूल का एक अहम सदस्य था। ये बातें सामने आ रही हैं कि वह दिसंबर के पहले हफ्ते में बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला था और ये बातें उसने अपने कुछ करीबी साथियों को बतायी थी।