Delhi test Match : भारतीय स्पिनर्स की तपिश में झुलसी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जडेजा के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखरे कंगारु

SHARE:

DELHI TEST MATCH

Delhi test Match : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच (Delhi test Match) के दौरान टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) पर शिकंजा कस दिया है। मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी खेलती हुई कंगारुओं की पूरी टीम 113 रनों पर ऑल आउट हो गई है। हालांकि रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया की भी खराब शुरुआत रही। केएल राहुल मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गये हैं। फिलहाल लंच तक भारतीय टीम 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना ली हैं।

स्पिनर्स की तपिश में झुलसी ऑस्ट्रेलियाई टीम

दिल्ली टेस्ट मैच (Delhi test Match) के तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स की तपिश में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम झुलस गई । इस तरह से अब भारतीय टीम को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला है क्योंकि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास मात्र 1 रनों की बढ़त थी। इस पारी में (Delhi test Match) भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने एकबार फिर कमाल की गेंदबाजी की और दूसरी पारी में 7 विकेट झटके। वहीं, ऑफ स्पिनर आर. अश्विन (R. Ashwin) ने 3 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें  : पृथ्वी शॉ के साथ हाथापायी करने वाली लड़की गिरफ्तार, मामला हुआ पेचीदा, सामने आया VIDEO

DELHI TEST MATCH
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा
आर. अश्विन

नाकाम हुए कंगारु

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। वहीं, लबुसेन ने 35 रनों की छोटी पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़ा नहीं छू सका और भारतीय स्पिनर्स के आगे पूरी तरह से नतमस्तक हो गये। विशेषज्ञों की माने तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के खराब शॉट सेलेक्शन ने उनकी लुटिया डुबो दी है। अधिकतक बल्लेबाज स्वीप शॉट और रिवर्स स्वीप खेलते हुए आउट हुए हैं।

और पढ़ें