Homeबिहारबिहार राज्य विवि सेवा आयोग का सदस्य बनने पर डॉ. अनिल कु....

बिहार राज्य विवि सेवा आयोग का सदस्य बनने पर डॉ. अनिल कु. सिन्हा का युवा सहयोग दल ने किया भव्य स्वागत

RAXAUL : युवा सहयोग दल के संरक्षक, रक्सौल की आन -बान -शान, सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष, एसएलके कॉलेज सीतामढ़ी के प्राचार्य प्रो० डॉo अनिल कुमार सिन्हा के बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य बनाए जाने पर पूरे चंपारण में हर्ष व्याप्त हो गया है।

बिहार सरकार ने विश्वविद्यालय आयोग का गठन किया है। 2017 में जिसके तहत बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में प्राध्यापक एवं प्राचार्यों की नियुक्ति करना है , प्रोन्नति भी करना है । बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्रो. सिन्हा पहले व्यक्ति हैं, जिनका मनोनयन हुआ है । डॉक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार सिन्हा रक्सौल की धरती के अनमोल धरोहर है, इन्होंने अपना जीवन रक्सौल के उन्नति के लिए लगा दिया ।

रक्सौल को कैसे सुंदर, किया जाए ,कैसे स्वच्छ किया जाए ,कैसे हर घर को शिक्षित किया जाए, इसके लिए उन्होंने दिन-रात एक करके मेहनत किया और आज भी करते हैं। इनके मार्गदर्शन से आज एक -एक छात्र अच्छी पदवी हासिल किये हैं और एक बेहतर इंसान बन कर मिसाल कायम किया है।

प्रोफेसर सिन्हा सितंबर 2021 में ही एसएलके कॉलेज में प्राचार्य के पद पर योगदान किया था। इसके पहले रक्सौल शहर के केसीटीसी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान प्रोफेसर पद पर रह कर शहर के बच्चों का मार्गदर्शन करने का काम किया और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया |

प्रो० सिन्हा एक प्रमुख शिक्षाविद हैं, जिन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कॉलेज में प्राचार्य के पद पर योगदान देने के साथ ही कॉलेज के चहुंमुखी विकास के प्रयास में लग गए और उन्होंने वह कार्य कर दिखाया, जो कॉलेज की स्थापना काल से आज तक विकास की राह देख रहा था । कॉलेज के भवन पर पेड़ पौधे उग आए थे। साथ ही कॉलेज में पठन-पाठन को ठीक करने के लिए अथक प्रयास किया और पूरे बिहार में पहली बार छात्रों के छात्रावासों में जाकर कॉलेज में उपस्थिति के लिए आग्रह किया ।

प्रो. सिन्हा को 2013 में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड और 2021 में इमिनेंट साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । इन्होंने कई किताबों की रचना की है । साथ ही एक अनुभवी शिक्षक के रूप में इन्हें ख्याति प्राप्त किया है । इनके मनोनयन पर युवा सहयोग दल के अध्यक्ष संतोष छात्र वंशी दल के उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुकेश भारती, साजन सिंहानिया, रक्सौल नगर अध्यक्ष समरजीत कुमार, पंचायत अध्यक्ष विकेश कुमार, मीडिया प्रभारी रौनक सोनिया, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, सतीश कुमार, सूरज कुमार रॉकी, घनश्याम कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजन कुमार, सनी गुप्ता, पिंटू कुमार, मनीष कुमार. मनदीप कुमार, लव कुमार दल के उपाध्यक्ष संजय कुमार अंकित मिश्रा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments