DSP Transfer : बिहार में तबादलों का दौर जारी, DSP का भी ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, यहां देखें लिस्ट

SHARE:

DSP TRANSFER

DSP Transfer : बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर जारी है। गृह विभाग ने 4 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले की अधिसूचना जारी की।

नए आदेश के मुताबिक मो. आदिल बेलाल को बि.वि.स.पु-10, पटना का डीएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश रंजन को बि.वि.स.पु-5, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों ही अधिकारी अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

ये भी पढ़ें : IAS Transfer in Bihar : बिहार के इन IAS अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसके अलावा कामाख्या नारायण सिंह को पुलिस मुख्यालय, पटना में विधि-व्यवस्था शाखा का डीएसपी बनाया गया है। वहीं, विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी मनोरंज भारती को बि.वि.स.पु-14, पटना के डीएसपी पद पर तैनात किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

DSP TRANSFER
DSP TRANSFER
और पढ़ें