Earthquake : भूकंप (Earthquake) के तेज झटके एकबार फिर महसूस किए गये हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 5.3 बताया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोग अबतक दहशत में हैं।
भूकंप के तेज झटके
शुक्रवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गये हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के एक बड़े हिस्से में शुक्रवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने लोगों के बीच भारी दहशत पैदा कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश का खुलना जिला था।

कैसे आता है भूकंप?
विशेषज्ञों की माने तो भूकंप ((Earthquake) के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। दरअसल, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटें होती है, जो लगातार घूमती रहती है लेकिन जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बनता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं।

सतह के कोने मुड़ जाने के बाद वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती है। इनके टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं, जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहा जाता है।
