Homeबिहारगिरिराज सिंह ने CM नीतीश पर फिर कसा तंज, नीतीश का मच्छर...

गिरिराज सिंह ने CM नीतीश पर फिर कसा तंज, नीतीश का मच्छर मारते वीडियो किया ट्वीट, लोग ले रहे हैं चुटकी

पटना : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अबतक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. 8000 से ज्यादा लाइक्स हैं और एक हजार से ज्यादा लोगों ने रि-ट्वीट किया है. गिरिराज सिंह ने चार सेकंड के इस वीडियो में सीएम नीतीश कुमार की ऐसी भाव भंगिमा को दर्शाया है, जिससे लोग चुटकी लेने पर मजबूर हो रहे हैं.

नीतीश पर आक्रामक हैं बीजेपी

बिहार में जब से एनडीए छोड़ नीतीश कुमार अलग हुए हैं, तब से ही बीजेपी के नेता सीएम से खार खाए हुए हैं. वे नीतीश को घेरने, उनपर हमला करने का मौका खोजते रहते हैं. आए दिन बिहार बीजेपी के नेता नीतीश पर तंज भी कसते रहते हैं. इस कड़ी में सबसे बड़ा और वोकल आवाज है गिरिराज सिंह का. वे अक्सर बिहार सीएम को आड़े हाथों लेते रहते हैं. एक दिन पहले गिरिराज सिंह ने सोनिया-नीतीश मुलाकात पर लिखा था- “सुनने में आया है कि सोनिया गांधी जी ने पलटू राम को दुत्कार के भगा दिया”. 25 सितम्बर को भी नीतीश कुमार को ‘बेचारा’ लिखकर उनके वीडियो गिरिराज सिंह शेयर कर चुके हैं.

महज चार सेकंड का है वीडियो

गिरिराज सिंह ने एक वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है. वीडियो महज चार सेकंड का है. लेकिन इसमें नीतीश कुमार बेहद गंभीर मुद्रा में दिख रहे हैं और हाथ चलाते नजर आ रहे हैं. आमतौर पर लोग मच्छर को भगाने या मारने के लिए हाथ को ऐसा चलाते हैं. गिरिराज सिंह प्रकारांतर से नीतीश कुमार को मच्छर मारते दिखाना चाहते हैं. उन्होंने ट्वीटर हैंडल पर केवल एक शब्द लिखा है – 2024. ये वो साल है जब देश में आम चुनाव होने वाले हैं. लोग चुटकी ले रहे हैं कि नीतीश कुमार का 2024 में यही हश्र तो नहीं होना है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments