Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 13 मार्च 2026, शुक्रवार को हल्की तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही डॉलर मजबूत और रुपया कमजोर होने का असर भी सोना-चांदी के दाम पर दिख रहा है।
Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी हुआ और महंगा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोना 141 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ खुला, जबकि चांदी 816 रुपये की बढ़त के साथ खुला। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार खुलते ही सोने का भाव 1,60,326 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,68,982 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। गुरुवार को सोने का भाव 1,60,185 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,68,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

बड़े शहरों में सोने-चांदी का भाव
बड़े शहरों में सोने-चांदी के भाव की बात करें तो दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,61,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव करीब 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,61,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी का भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,61,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। यहां चांदी का भाव करीब 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,62,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत करीब 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। एक्सपर्ट्स की माने तो इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
