HomeकरियरGovernment Jobs : बिहार में 10 हजार पदों पर जल्द होगी बंपर...

Government Jobs : बिहार में 10 हजार पदों पर जल्द होगी बंपर भर्ती, बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

PATNA : बिहार के बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी है। जी हां, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अगले तीन महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी देने वाला है। इसके लिए शीघ्र ही बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

अमीन समेत विभिन्न पदों पर होगी 10 हजार भर्ती

सरकारी नौकरी का लंबे समय से इंतजार करने वाले बिहार के युवाओं को अब एक बड़ा मौका मिलने वाला है। दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग प्रदेश में भूमि सर्वेक्षण का काम बेहतर तरीके से पूरा कराना चाह रही है और इसके लिए अमीन समेत विभिन्न पदों पर करीब 10 हजार भर्ती करने वाली है।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री का बड़ा बयान

मिल रही जानकारी के मुताबिक 10 हजार में 8200 पद अमीन के होंगे जबकि अन्य पद सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, लिपिक और अन्य पद के होंगे। इस सभी कर्मियों की नियुक्ति फरवरी 2023 से पहले करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण को जल्द से जल्द पूरा करना महागठबंधन सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

मंत्री आलोक कुमार मेहता ने ये भी कहा कि उम्मीद है कि फरवरी तक 10 हजार सर्वे कर्मियों की बहाली कर निर्धारित समय सीमा के भीतर भूमि सर्वे को पूरा कर पाना संभव होगा। फरवरी के बाद पूरे बिहार में सर्वे कर्मियों की नए तरीके से पोस्टिंग की जाएगी।

चकबंदी का काम भी होगा पूरा

भूमि सर्वेक्षण के बाद चकबंदी का काम इन कर्मियों से पूरा कराया जाएगा। अगले दो साल में भूमि सर्वेक्षण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भूमि का सही तरीके से सर्वेक्षण और चकबंदी हो जाने के बाद भूमि से संबंधित वि’वादों में कमी आएगी और किसानों एवं आमलोगों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments