Heavy Rainfall Alert : अगले 2 घंटे में इन 8 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

SHARE:

Bihar Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert : बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में बिहार के 8 जिलों में झमाझम बारिश (Heavy Rainfall Alert) होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में प्रदेश के रोहतास, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, जमुई और बांका जिले में बारिश (Heavy Rainfall Alert) होने की संभावना है। इसके साथ ही यहां मेघ-गर्जन और तेज हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें : Lightning Strike : बिहार में आसमान से गिरी ‘आफत’, ठनका गिरने से महिला की मौत, पति बुरी तरह झुलसा, हालत गंभीर

Heavy Rainfall Alert
Heavy Rainfall Alert

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

Heavy Rainfall Alert
Heavy Rainfall Alert

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

और पढ़ें