Homeराष्ट्रीयIndigo Flight Bomb threat : 'फ्लाइट में है बम...', इंडिगो की फ्लाइट...

Indigo Flight Bomb threat : ‘फ्लाइट में है बम…’, इंडिगो की फ्लाइट में मिले नोट के बाद मचा हड़कंप, मची अफरा-तफरी

Indigo Flight Bomb threat : ‘फ्लाइट में बम है…’। विमान के टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया। टॉयलेट में मिले इस नोट में स्पष्ट लिखा हुआ था कि प्लेन में बम है, इसके बाद क्या था, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सारी सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं और एक्शन में आ गईं।

Indigo Flight Bomb threat : ‘फ्लाइट में बम है…’

कोलकाता से शिलॉन्ग जाने वाली फ्लाइट के टॉयलेट में ये नोट बरामद किया गया है। इस नोट के मिलते ही कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस खबर के सामने आते ही कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट को तुरंत खाली कराया गया और प्लेन को अलग जगह पर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद पूरे विमान की गहनता से जांच की गई। हालांकि, अभी तक प्लेन में बम नहीं मिल पाया है।

Indigo Flight Bomb threat
Indigo Flight Bomb threat

ये भी पढ़ें : Road Accident : बिहार में दर्दनाक हादसा, बेटी का तिलक चढ़ा लौट रहे पिता समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में मची चीख-पुकार

प्लेन में मिला धमकी भरा कागज का टुकड़ा

दरअसल, शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-567 कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शिलॉन्ग के लिए उड़ान भरने वाली थी। बोर्डिंग की प्रक्रिया जारी थी, तभी एक क्रू मेंबर ने विमान के टॉयलेट में एक छोटा-सा कागज देखा. उस पर हाथ से अंग्रेजी में लिखा था – There is a bomb on the plane यानी प्लेन में बम है। इसके बाद क्रू मेंबर्स के होश उड़ गए और तुरंत इसकी जानकारी प्लेन के कैप्टन को दी गई और फिर ATC को इसकी जानकारी दी गई।

Indigo Flight Bomb threat
Indigo Flight Bomb threat

इसके बाद आनन-फानन में विमान को आइसोलेशन-बे में ले जाया गया, जहां बम स्क्वॉयड की टीम के साथ-साथ कई सुरक्षा एजेंसियों ने छानबीन शुरू की। इस दौरान सभी पैसेंजर्स को प्लेन से उतार दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments